सांसद शिवराज सिंह चौहान का आभार किया व्यक्त
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जिले के सांची विकासखंड के दीवानगंज, सांची और विदिशा रेलवे स्टेशन पर अब तीन ट्रेनों का नया स्टॉपेज मंजूर कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों व व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी
लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा दीवानगंज और सांची रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग उठाई जा रही थी। रेलवे द्वारा स्वीकृति मिलते ही अब दीवानगंज सांची और विदिशा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही और सुविधा दोनों में सुधार होगा।
सांची मंडल अध्यक्ष एवं रायसेन जिला मंत्री संतोष सर्मा कायमपुर द्वारा जानकारी दी गई की केंद्रीय कृषि मंत्री एवं विदिशा रायसेन सांसद शिव शिवराज सिंह चौहान से क्षेत्रीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी कि दीवानगंज और सांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जाए। संसद द्वारा हमारी मांग को स्वीकार कर तीन ट्रेनों का स्टॉपेज दे दिया है। सांची एवं दीवानगंज क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने सांसद शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

यह ट्रेनें रुकेंगे स्टेशन पर
विदिशा रेलवे स्टेशन- ट्रेन संख्या 12629/12630 यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।
सांची रेलवे स्टेशन – ट्रेन संख्या 16031/16032 MGR चेन्नई सेंट्रल–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–MGR चेन्नई अंडमान एक्सप्रेस।
दीवानगंज रेलवे स्टेशन- ट्रेन संख्या 18235/18236 भोपाल–बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी।
इन तीनों यात्री ट्रेनों के ठहराव हो जाने से यात्रियों को सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का प्रयास सफल
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए ज्ञापन और लगातार मांग के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब यात्रियों को बड़े स्टेशन तक जाने की परेशानी से निजात मिलेगी।