मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव बांसिया टपरा में 18 वर्षीय जमना बाई शहरिया पिता स्वर्गीय धारू सिंह शहरिया उम्र 18 वर्ष निवासी बांसिया टपरा ने अज्ञात कारणों से मंगलवार 11:30 बजे के लगभग अपने घर के पाइप से चादर बांधकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छोटी बच्ची घर के अंदर गई तो देखकर चिल्लाकर बाहर आई तो फिर सब परिजन घर के अंदर गए तो जमना फैंसी पर लटकी पाई गई। जमुना को उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य दीवानगंज ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
लड़की के छोटे भाई पहलाद ने दीवानगंज पुलिस चौकी पर अपनी बड़ी बहन के फांसी लगाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा बनाया गया।
इनका कहना हे
शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सांची में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
सूचना मिलने पर हम घटनास्थल पर पहुंचे तो एक लड़की फांसी पर लटकी हुई थी। जांच पड़ताल के बाद पंचनामा बनाया और शव को उतार कर पीएम के लिए सिविल अस्पताल सांची भेजा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मौत किस कारण से हुई है।
सुनील शर्मा दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी