सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज नगर के व्यापारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी ताराचंद नायक आत्मज स्व. शिवप्रसाद नायक का रायसेन में निधन हो गया है। वे 70 वर्ष के थे। वे इंजीनियर आशीष नायक एवं ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक धर्मेंद्र नायक के पिता थे। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। उनका अंतिम संस्कार जिला मुख्यालय रायसेन स्थित मुक्तिधाम में होगा तथा शीतल सिटी से प्रातः 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अनेक लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।