Let’s travel together.

स्कूल चलें हम अभियान का प्रथम चरण 17 जून से प्रारंभ,कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जारी किए निर्देश

0 158

रायसेन।स्कूल चलें हम अभियान का प्रथम चरण 17 जून 2022 से 31 जुलाई 2022 संचालित किया जायेगा। जिनमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने दिए है।

जिला समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री सी बी तिवारी ने बताया कि कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जारी निर्देशो के अनुसार 17 जून 2022 को प्रत्येक विद्यालय यथा प्राथमिक/माध्यमिक / हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति/शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक का आयोजित की जायें। जिसमें संदर्भित पत्रानुसार विस्तृत चर्चा की जायें।

17 जून 2022 को ही प्रत्येक प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया जायें एवं विशेष भोज ( मध्यान्ह भोजन) आयोजित किया जायें तथा बच्चों का नियमानुसार प्रवेश किया जायें।

18 जून 2022 को बाल सभा का आयोजन किया जायें। बाल सभा में माई की बगिया एवं विद्यालय की स्वच्छता तथा अनुशासन हेतु गतिविधियां संपादित की जायें।

कक्षा 01 में प्रवेश के लिये बच्चों एवं पालकों से शाला समय के पूर्व एवं शाला समय के पश्चात् गृह संपर्क कर प्रवेश दिलाया जायें। इस हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों से सूची प्राप्त कर प्रवेश की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।

शाला समय 10.00 बजे से 5.00 बजे तक पर प्रत्येक शिक्षक/शिक्षिकाएं शाला में उपस्थित रह कर विभाग के निर्देशानुसार अध्यापन कार्य करायें।

श्री तिवारी ने स्कूल प्रबंधन से तत्सम्बन्धी निर्देशो का पालन करने निर्देशित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811