Let’s travel together.

रायसेन पुलिस सड़कों पर उतरी, सुरक्षा का संदेश भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर लोगों से की पूछताछ

0 122

रायसेन । नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस सड़कों पर उतरकर गश्त कर रही है। इस पहल का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना जगाना है। पुलिस संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों के साथ-साथ बाजारों में भी भ्रमण कर रही है।
मंगलवार देर शाम, थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल अपनी टीम के साथ शहर की सड़कों पर निकले। उन्होंने सबसे पहले सागर तिराहे, महामाया चौक, मुख्य बाजार, रामलीला मैदान और इंडियन चौराहा जैसे व्यस्ततम इलाकों का दौरा किया।

इस दौरान, पुलिस ने सड़कों पर बेवजह खड़े युवाओं से पूछताछ की। उन्होंने सड़क पर खड़े वाहनों और यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने सड़क पर वाहन पार्क न करने की हिदायत दी।
इसके बाद, थाना प्रभारी गोयल जिला अस्पताल परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित लोगों से अस्पताल आने का कारण पूछा और जानकारी जुटाई।

श्री गोयल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसका एक मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों के विषय में जानकारी एकत्र करना भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811