Let’s travel together.

सांसद खेल उत्सव के दौरान मैच का हुआ शुभारंभ, फाइनल में बरखेड़ी टीम पहुंची

0 118

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सलामतपुर मंडल की मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को दीवानगंज के पड़ाव ग्राउंड में हुआ। इस प्रतियोगिता में सलामतपुर मंडल से क्रिकेट की 9 टीम भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल,किसान मोर्चा महामंत्री मनोज मीणा ,ग्राम पंचायत दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक ,उपसरपंच शमीम खान एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा क्रिकेट खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता का पहला मैच एकता इलेवन दीवानगंज विरुद्ध बैरखेड़ी टीम के बीच हुआ जिसमें पहले बेटिंग करके एकता इलेवन दीवानगंज कि टीम ने 80 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें बैरखेड़ी टीम ने यह मैच 8 विकेट से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच मनमोहन क्लब खामखेड़ा के विरुद्ध इलेवन दीवानगंज के बीच हुआ, जिसमें मनमोहन क्लब खामखेड़ा ने 74 रन का लक्ष्य दिया जिसमें दीवानगंज टीम 29 रन पर ढेर हुई और इस मैच को खामखेड़ा ने 45 रन से मैच जीत लिया।
सेमी फाइनल मैच खामखेड़ा विरुद्ध बैरखेड़ी टीम के बीच खेला गया खामखेड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 57 रन का लक्ष्य दिया उस लक्ष्य का पीछा करते हुए बैरखेड़ी टीम ने 6 विकेट से मैच जीता ।
तिजालपुर ,पूरा इलावा ,इंटरनेशनल स्कूल दीवानगंज एवं सुनारी आदि टीमों के मैच रविवार को खेला जाएगा। अंपायर के रूप में विकास जायसवाल , गजेंद्र लवारिया, देवेंद्र द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811