जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता में पीएमश्री हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की, मिले प्रमाण पत्र
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएमश्री हाई स्कूल सेमरा के विद्यार्थियों ने मंगलवार को रायसेन स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक सहभागिता की। रायसेन जिले में मंगलवार को जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सेमरा
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम एवं प्रभारी शिक्षक प्रकाश मीणा द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगिता हेतु विशेष रूप से तैयार किया गया था। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से बच्चों ने क्विज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
खुशी लोधी पिता बहादुर सिंह लोधी,
गोरी लोधी पिता मोहन सिंह लोधी,
प्रिंयनी लोधी पिता प्रताप सिंह लोधी को सहभागिता पर प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।।कार्यक्रम के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्रकृति संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने बच्चों को प्रकृति के संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, वन विभाग, तथा संचालनालय लोक शिक्षण, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ, जिससे उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित हुई।