Let’s travel together.

सांचेत मंडल में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन

0 55

रायसेन।सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत  साचेत मंडल में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सत्यम क्लब साचेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर 11 मुगलिया को 33 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन

खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग सभी विभागों में बेहतरीन जुझारूपन दिखाया। युवा खिलाड़ियों का उत्साह और फिटनेस दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।

टीमों को किट एवं प्रमाण पत्र वितरित

आज के आयोजन में भाग लेने वाली टीमों को खेल किट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इससे खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल और भी बढ़ा तथा खिलाड़ियों ने इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  वीरेंद्र बघेल (मंडल अध्यक्ष, साचेत) उपस्थित रहे।साथ ही मयंक चतुर्वेदी (जिला खेल प्रकोष्ठ संयोजक)फौजी राजेंद्र शर्मा(मंडल उपाध्यक्ष) कैलाश पटेल (सरपंच, कानपोहरा)वरुण खत्री,सुनील साहू ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मैच संचालन अंपायर मनजीत लोधी,टूर्नामेंट संचालन अंकित कुशवाहा, दिनेश शाक्य, अमन शर्मा डिजिटल स्कोर ताहा खान, तहूर जफ़र ने किया।

आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने और खेल भावना को बढ़ावा देने में अत्यंत सफल रहा। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811