Let’s travel together.

38 दिव्यांगजन को सक्षम के मंच से मिली मोटराइज्ड व्हील चेयर

0 111

– आईआईटी चेन्ने के स्नातकों ने विकसित की है मोटराइज्ड व्हील चेयर

भोपाल।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन रिसोर्स सेंटर में आयोजित एक समारोह में आज 38 दिव्यांगजन हितग्राहियों को मोटराइज्ड व्हील चेयर का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम गैर सरकारी संगठन सक्षम द्वारा आयोजित किया गया जिसमें हितग्राहियों को अल्टीयस टेलीकॉम इंफ़्रा ट्रस्ट के सहयोग से व्हील चेयर वितरित किये गए। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्रीमती सोनाली वायंगणकर उपस्थित रही।विशिष्ट अथिति के रूप में आयुक्त दिव्यांगजन डॉ अजय खेमरिया, सक्षम के राष्ट्रीय महासचिव उमेश अंधारे,संघ के प्रान्त सेवा प्रमुख विक्रम सिंह के अलावा सक्षम संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती वायंगणकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में दिव्यांगजन सरकार के अकेले दम पर सक्षमता अर्जित नही कर सकते हैं यह तभी संभव है जब समाज की भागीदारी भी सरकार के साथ बराबरी से सुनिश्चित हो।उन्होंने अल्टीयस कम्पनी के प्रति आभार व्यक्त किया जिसने मप्र के 38 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड व्हील उपलब्ध कराई हैं।
आयुक्त दिव्यांगजन डॉ अजय खेमरिया ने सीएसआर को भारत की प्राचीन परोपकार की परंपरा का अनुवर्तन बताते हुए सक्षम और कम्पनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सक्षम के महासचिव उमेश अंधारे ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन रविन्द्र कोपरगांवकर ने किया।
1.10 लाख की व्हील चेयर
कार्यक्रम में वितरित की गई व्हील चेयर न्यू मोशन कम्पनी द्वारा विकसित की गई है।यह कम्पनी चेन्नई आई आई टी से निकले युवाओं ने खड़ी की है जो नवीनतम तकनीकी से दिव्यांगजन के लिए व्हील चेयर बनाती है।इस व्हील चेयर का उपयोग हितग्राही वैकल्पिक रूप से अपने लिए स्थानीय रोजगार के साधन के रूप में भी कर सकते हैं।सक्षम के विश्वजीत सरमंडल ने बताया कि इस साल जनवरी में अल्टीयस कम्पनी के सहयोग से जिन 47 हितग्राहियों को ऐसे व्हील चेयर वितरित किये थे उनमें से तमाम लोग आज 15 हजार मासिक के स्वरोजगार से जुड़ गए हैं।इस व्हील चेयर की कीमत एक लाख दस हजार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गौसेवा हेतु जनप्रतिनिधियों से कमर कसकर आगे आने का विधानसभा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आह्वान     |     भ्रष्टाचार की शिकार साड़िया- संजय सिंह ठाकुर     |     जर्जर पीएम सड़क से टूटा गरीब परिवार पर मुसीबत का पहाड़ जिंदगी ओर मौत से जूझ रहा परिवार का इकलौता सहारा     |     कुलहड़िया गांव हाईवे किनारे हैंडपंप वर्षों से खराब, बिजली जाते ही पेयजल संकट     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |     होली पर्व को लेकर आरएएफ व पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का संदेश     |     42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |     भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 44 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन     |     होली पर्व पर महिला समूह की दीदीयां लगाएंगी मेला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811