Let’s travel together.

मानवता को शर्मसार करती घटना, छ: साल की बच्ची से दुष्कर्म

0 673

 विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन 
गौहरगंज थाना अंतर्गत पांजरा ग्राम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं एक छ: वर्षीय बच्ची के साथ सलमान नामक लड़ने ने घर में घुसकर दुष्कर्म को अंजाम दिया।शुक्रवार रात्रि साढ़े आठ से नौ बजे से सुबह चार बजे तक थाना गौहरगंज में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बजरंगदल/ विश्व हिन्दू परिषद स्वरा थाने का घेराव किया गया। पुलिस की समझाइश के बाद थाने से भीड़ हटी।
छ: वर्षयी बालिका के साथ बलात्कार से मानवता हुई शर्मसार तो हुई वहीं, पुलिस की कार्यशेली पर भी सावल उठे। शनिवार दोपहर तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर था। पुलिस द्वारा आरोपी के परिजनों को घटना की रात में उठा लिया गया था। बच्ची को आनन-फानन में औबेदुल्लागंज अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक मौके पर न एम्बुलेंस थी न कोई डॉक्टर मौजूद था। आमजन द्वारा एम्स ले जाकर भर्ती कराया गया। बच्ची के हालत ख़बर लिखें जाने तक गंभीर बताये जा रहे थे। स्थानीय भीड़ ने शनिवार को मार्किट बंद कराया एवं जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का पुलिस से आवाहन किया।

पुलिस द्वारा आरोपी सलमान का पता बताने वाले को दस हज़ार का इनाम घोषित किया गया है। घटना के बाद तहसीदार, एसडीएम, एसडीओपी संग चार सब डिवीजन के थाना एवं बीस थाने के थाना प्रभारी गौहरगंज थाने में दल बल के साथ मौजूद हैं। सूत्रों की माने तो, आरोपी पांजरा स्थित राजा मिया के फार्म हॉउस में काम करता था। बच्ची के परिजन थाना प्रांगण में गुरफ्तारी को लेकर एकत्रित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811