Let’s travel together.

किसानों को समय पर नहीं मिल रहा है खाद, कई घंटों खड़े होने के बाद भी नहीं मिलता यूरिया और डीएपी

0 55

– कड़ाके की ठंड में सुबह 5 बजे से ही पहुंच जाते हैं किसान सोसायटी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज सोसाइटी में इन दिनों खाद को लेकर किसान खासा परेशान है किसानों को घंटे लाइन में लगने के बाद भी खाद्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है।क्षेत्र में खाद वितरण को लेकर किसानों की परेशानियाँ बढ़ती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को सुबह से ही खाद केन्द्रों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कई किसान तो सूरज निकलने से पहले ही लाइन में लग जाते हैं, फिर भी उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही।
हरिओम ,अजय ,गोपाल ,पीतम , बाबूलाल लोधी, मुकेश ,हर्षवर्धन सिंह ,बदाम सिंह आदि किसानों का कहना है कि बुआई का समय चल रहा है, ऐसे में खाद की कमी उनके लिए बड़ी समस्या बन गई है। देर से खाद मिलने पर फसल की बढ़वार प्रभावित होने का खतरा भी बढ़ जाता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी को परेशानी न उठानी पड़े।
कई किसान सुबह 5 बजे आकर सोसाइटी में खाद के लिए लाइन में लग गए।वितरण चालू हुआ तो किसानों को बताया गया कि खरीफ की फसल में जो खाद सोसाइटी से उधार लिया था उसका पूरा पैसा जमा करो इसके बाद रवि की बोनी के लिए दोबारा खाद दिया जाएगा। इस पर कई किसानों ने नाराजगी जताई।
लेकिन कर्मचारियों ने किसानों की एक भी नहीं सुनी कर्मचारियों का कहना है कि हमें ऊपर से ही आदेश दिया गया है कि पहले के जो खाद के पैसे हैं उनका पूरा जमा करवाओ इसके बाद दोबारा खाद दिया जाएगा।

किसानों का कहना है कि अभी धान कि फसल नहीं बिक पाई है। ऐसे में समिति के पैसे कैसे जमा कर सकते हैं।सरकार कुछ कहती है वह कर्मचारी कुछ कहते हैं।कई किसानों ने कहा कि एक एकड़ में दो बोरी खाद की जरूरत होती है लेकिन समिति द्वारा एक एकड़ में एक बोरी खाद की दी जा रही है जिससे हमारी फसल प्रभावित होगी।

इनका कहना हे

दीवानगंज सोसाइटी में अभी तक 15 टन डीएपी और 25 टन यूरिया ही आया है। जबकि 500 टन डीएपी और 500 टन यूरिया की जरूरत रहती है।
देवेंद्र मीणा प्रबंधक सोसायटी दीवानगंज
खाद ऊपर से ही नहीं मिल पा रहा है जिस कारण किसान परेशान हो रहे हैं अगर खाद समय पर आ जाता है तो किसानों को समय रहते खाद मिल जाता।
अजय रैकवार सह प्रबंधक सोसायटी दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811