Let’s travel together.

एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, सांप के जहर की सप्लाई का है आरोप

0 83

सांप के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले एल्विश से लंबी पूछताछ की गई. पिछले दिनों नोएडा में सांप के जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के पर्दाफाश के दौरान एल्विश यादव का नाम सामने आया था. इसके बाद से ही माना जा रहा था कि पुलिस एल्विश को गिरफ्तार कर सकती है.

नोएडा पुलिस ने पिछले साल सेक्टर 51 में एक गेस्ट हाउस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, इनके पास पांच प्रजाति के 9 सांप मिले थे और जहर भी बरामद हुआ था. इन लोगों से पूछताछ के आधार पर ही एल्विश यादव को आरोपी बनाया गया था. रविवार को इसी मामले में सेक्टर 135 पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया था. इस दौरान कई सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे. पूछताछ के बाद पुलिस ने एल्विश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

क्या था पूरा मामला

पुलिस ने पिछले साल नवंबर में सांप का जहर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था. यह कार्रवाई पीपल फॉर एनिमल संस्था के गौरव गुप्ता की शिकायत पर हुई थी. गौरव का आरोप था कि नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता है और वीडियो बनाए जाते हैं. इसके आधार पर ही ड्रग्स डिपार्टमेंट ने वन विभाग के साथ सेक्टर- 51 के एक बैक्वेट हॉल पर छापेमारी की थी. मौके पर रविनाथ, नारायण, जयकरन, राहुल और टीटूनाथ पकड़े गए थे.

कई सांप और सांप का जहर भी मिला था

इस छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों के पास से 5 कोबरा सांप, एक घोड़ा पछाड़, एक अजगर और दो दोमुंहां सांप तथा सांप का जहर भी बरामद हुआ था. उस वक्त जो एफआईआर दर्ज की गई थी, उसमें इन सांपों की खरीद फरोख्त को प्रतिबंधित बताया गया था. जो लोग पकड़े गए थे उन्हीं से पूछताछ के आधार पर ही इस मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था और पुलिस ने एल्विश के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811