Let’s travel together.

भगवान महावीर चेरिटेबल सोसायटी द्वारा  दी गई गौहरगंज शाला में फर्नीचर एवं छात्रों  को आर्थिक सहायता 

0 222

विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन 

भगवान महावीर चेरिटेबल सोसायटी भोपाल द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौहरगंज के छात्रों को 25 टेबल बेंच सेट एवं पितृहीन छात्रों को तीन हजार प्रति छात्र आर्थिक सहायता एवं यूनिफार्म वितरण की गयी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शरदचंद तामोट ने कहा कि संस्था जरूरत मन्द छात्रों के उज्वल भविष्य हेतु कटिबद्ध है और समर्पण के साथ निरंतर है। इस अवसर पर संस्था के सचिव अमिताभ मनिया, पूर्व अध्यक्ष सुभाष जालौरी, श्रीमती प्रीती तामोट, श्रीमती विनीता जालौरी, श्रीमती ललिता मनिया, शैलेन्द्र जैन, मैनिट के प्रोफेसर मनोज जैन, शोभना जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवनारायण चौहान, प्राचार्य रितेश गढ़वाल, वरिष्ठ शिक्षक रमेश शर्मा जी गोविन्द चौहान जी, श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव, श्रीमती माधुरी सिंह एवं समस्त स्टॉफ उपस्थिति रहा। ग्रामवासियों, पालकों एवं शाला परिवार द्वारा संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता प्रकट की गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811