मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में इन दिनों वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए वीएलओ घर-घर पहुंचकर नागरिकों का सत्यापन कर रहे हैं। बुधवार को सुपरवाइजर शुभम मिश्रा वीएलओ नईम खान,मनोज पवार, हल्का पटवारी सुरेश शर्मा, सहायक वीएलओ बंदना त्रिवेदी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजश्री घर घर पहुंच कर मतदाताओं के प्रपत्र बाटे और भरे गए।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और फोटो अपडेट करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। अधिकारी लोगों से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील कर रहे हैं ताकि समय पर मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा सके।
भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर अभियान के तहत फार्म भरना आसान कर दिया है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र दे रहे हैं। जिन ग्रामीणों को प्रपत्र भरना नहीं आ रहा है उनके भरने में मदद कर रहे हैं। ताकि जल्दी प्रपत्र भरने का कार्य निपट सके।
प्रपत्र में मतदाता को जन्म तिथि, आधार संख्या , पिता या अभिभावक का नाम व एपिक नंबर माता का नाम व एपिक नंबर, मोबाइल नंबर जैसी मूल जानकारियां भरनी पड़ती है। जिनके पास पहले से वोटर आइडी है, वे उसमें दर्ज एपिक नंबर भी लिख सकते हैं। इसके साथ ही एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी और नीचे हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाना होगा।
आयोग ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि गणना प्रपत्र भरने के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार के दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है।
आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे गणना अवधि के दौरान सही-सही जानकारी भरें और समय से अपने प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध करा दें, ताकि उनका नाम बिना त्रुटि के मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
आयोग के पोर्टल पर देख सकते हैं 2003 की मतदाता सूची
भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल (http://voters.eci.gov.in) या मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पार्टल (https://ceouttarpradesh.nic.in) से वर्ष 2003 की मतदाता सूची में आप अपना या संबंधी का नाम देख सकते हैं।