मनोज बैरागी सरदारपुर धार
राजगढ़ स्थित डीसेंट क्रिकेट अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनय झानिया का चयन इंदौर संभाग टीम में हुआ है, जो आगामी राज्य स्तरीय एस.जी.एफ.आई. (SGFI) टूर्नामेंट में छतरपुर में भाग लेंगे।
अनय ने अपने शानदार प्रदर्शन, मेहनत और क्रिकेट के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस चयन का श्रेय अकादमी के कोच चंद्रपाल सिंह सिसोदिया, राहुल खराड़ी तथा मेंटर चेतन ठाकुर के निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को जाता है।
अनय के पिता लाल सिंह झानिया (स्वास्थ विभाग) सरदारपुर ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए डीसेंट क्रिकेट अकादमी का आभार जताया और कहा कि अकादमी के सहयोग व मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हुई है।
इस अवसर पर अकादमी के जिला अध्यक्ष सचिन बाफना, उपाध्यक्ष नंदन वैद्य, जिला सचिव अरुण यादव,सचिव यूनुस शेख, तथा सदस्य दिलीप बागरेचा, इरशाद खान, धन्नालाल बरफा, सादिक कुरैशी, संजय चौधरी, सुखराम भुरिया, और राजेश झानिया ने अनय को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीसेंट क्रिकेट अकादमी, राजगढ़ परिवार की ओर से अनय झानिया को हार्दिक बधाई एवं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी गईं ।