Let’s travel together.

एक बार फिर देवदूत बने सोनू सूद, थाईलैंड में फंसे शख्स को बचाया, बोले- हिंदुस्तान तो लाना ही था

0 201

मुंबई । लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद कर मसीहा कहलाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मदद का अपना कारवां जारी रखा है. वे आज भी अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करते हैं. हाल ही में उन्होंने थाईलैंड में फंसे एक भारतीय को देश वापसी में मदद की. सोनू ने उस व्यक्त‍ि को प्लेन की ट‍िकट भेजी और उसके भारत आने का इंतजाम किया.
सोनू सूद ने उस शख्स का वीड‍ियो शेयर कर उसे प्यारा सा संदेश भेजा है. इस शख्स का नाम है साह‍िल खान. साह‍िल ने 11 जून को ट्वीट कर सोनू से मदद मांगी थी. इसपर सोनू ने तुरंत उन्हें जवाब दिया और उन्हें प्लेन की ट‍िकट भेजी. सोनू ने बड़ी सक्र‍ियता से अपना काम किया और दो दिन बाद साह‍िल वापस अपने देश भारत पहुंच चुके थे. साह‍िल ने सोनू को धन्यवाद देते हुए एक वीड‍ियो शेयर किया था।

साह‍िल के थैंक्यू मैसेज पर सोनू का जवाब: साह‍िल ने लिखा- आख‍िरकार भारत पहुंच गया. मेरे पास कोई शब्द नहीं है. मैं हमेशा आपकी कामयाबी के लिए दुआ करूंगा @sonusood. आपने जो मेरे लिए किया, वो आज कल कोई नहीं करता है. @realsavior#real hero. साह‍िल के इस वीड‍ियो पर सोनू ने अपना जवाब दिया- हिंदुस्तानी भाई हो हमारे…वापस हिंदुस्तान तो लाना था. सोनू के इस काम की सोशल मीड‍िया पर खूब तारीफ की जा रही है. एक्टर का यह नेक काम हर बार लोगों का दिल जीत ही लेता है.

रोडीज को कर रहे हैं होस्ट: सोनू सूद ने इससे पहले भी कई बार अपनी दर‍ियादिली का सबूत दिया है. लॉकडाउन में उन्होंने प्लेन बुक करवाकर विदेश से कई छात्रों को भारत लाया था. वहीं वर्कफ्रंट पर सोनू सूद इस वक्त साउथ अफ्रीका में रोडीज होस्ट कर रहे हैं. इस रियलिटी शो के अलावा सोनू के पास हिंदी और साउथ की फ‍िल्में पाइपलाइन में है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811