Let’s travel together.

गैरतगंज में लगातार दूसरे दिन भीषण जाम, धूल के गुबार से लोग बेहाल; ठेकेदार की मनमानी पर प्रशासन मौन

0 73

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के ​गैरतगंज नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। मुख्य सड़क मार्ग पर लगातार दूसरे दिन भी भीषण जाम के हालात निर्मित रहे, जिससे नगरवासी और राहगीर घंटों परेशान होते रहे। एक ओर यातायात की अव्यवस्था है, तो दूसरी ओर सड़क निर्माण के चलते उड़ रहे धूल के गुबार ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के बावजूद स्थानीय प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।
​सड़क चौड़ीकरण के नाम पर काम कर रही निर्माण एजेंसी की मनमानी नगरवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। निर्माण कार्य की कछुआ चाल के कारण मात्र 500 मीटर के क्षेत्र में बड़ी अव्यवस्था उत्पन्न हो गई है। अधूरे पड़े निर्माण कार्य के चलते दिन भर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। धूल का स्तर इतना अधिक है कि लोगों को सांस लेना भी दूभर हो गया है। निर्माण एजेंसी न तो धूल के निदान के लिए पानी का छिड़काव करवा रही है और न ही निर्माण कार्य की गति बढ़ाने की ओर कोई ध्यान दे रही है। स्थानीय लोगों को श्वसन और एलर्जी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एमपीआरडीसी और प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली

​निर्माण एजेंसी की मॉनिटरिंग के लिए तैनात एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते दिख रहे हैं। आरोप है कि अधिकारी केवल कार्यालय में बैठकर निरीक्षण की खानापूर्ति कर लेते हैं। मुख्य रूप से सड़क निर्माण की तकनीकी जिम्मेदारी संभालने वाले जेएन खान ठेकेदार की आवभगत तक सीमित हैं और उनके पास कार्य का निरीक्षण करने तक का समय नहीं है। वहीं, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली भी अत्यंत सुस्त है, जिसके चलते नगरवासियों को आए दिन बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द प्रशासन से हस्तक्षेप कर ठेकेदार पर सख्ती बरतने और समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ओर आईडीबीआई घोटाला के पीड़ितों का आंदोलन पुलिस प्रशासन सजग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811