– प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मंगलवार को सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक शाला अंबाडी में सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, और रस्साकशी में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चम्मच दौड़ में प्रथम स्थान मयंक ,द्वितीय निशांत और तृतीय स्थान अंश ने प्राप्त किया। तीनों ही कक्षा आठवीं क्लास के विद्यार्थी है।
वही कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान चमन मोंगिया पिता तुलसीराम , द्वितीय स्थान खुशबू जाटव पिता मलखान और तृतीय स्थान कशिश पिता प्रेम नारायण शाक्य ने प्राप्त किया। रस्साकसी में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

खेल कोच विकास जायसवाल ,देवेंद्र जाटव, शाला के शिक्षक गण, वर्षा चतुर्वेदी और सहसचिव पंकज बेदी द्वारा प्रथम द्वितीय और तीर्थ स्थान आने पर सम्मानित किया गया। विकास जायसवाल और देवेंद्र जाटव कोच द्वारा प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस दौरान विकास जायसवाल ,देवेंद्र जाटव , किशोरी धाकड़ , वर्षा चतुर्वेदी, पंकज बेदी, छात्र-छात्राएं सहित शाला के शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
सांसद खेल महोत्सव में प्रतियोगिताएँ तीन स्तरों पर ग्राम पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। देशी खेलों को फिर से स्थापित करने के उद्देश्य से कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिताएँ भी कराई जाएँगी। इन खेलों का आयोजन संसदीय क्षेत्र स्तर तक किया जा रहा है। दो माह तक जारी रहने वाले खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को किया जाएगा।

मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 30 नवंबर के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 से 12 दिसंबर के बीच और संसदीय स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 25 दिसंबर के मध्य में आयोजित की जाएंगी। स्थानीय स्तर पर आयोजित खेलों में हॉकी, खो-खो, फुटबॉल, कुश्ती का आयोजन 2 से 19 नवंबर के मध्य हो रहा है।
सांसद खेल महोत्सव के तहत आकर्षक नगद पुरस्कार प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रदाय किए जाएंगे। कबड्डी, टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में विधानसभा और सांसद स्तर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।