Let’s travel together.

धूल के गुबार से त्रस्त गैरतगंज सड़कों पर उड़ती धूल से नगरवासी परेशान, स्वास्थ्य पर बुरा असर

0 27

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज ​रायसेन

सड़क चौड़ीकरण के कार्य की धीमी गति और लापरवाही ने गैरतगंज नगरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले एक वर्ष से चल रहे निर्माण कार्य के चलते शहर की सड़कों पर धूल के गुबार छाए रहते हैं, जिससे लोगों की हालत खराब हो गई है। हालात इतने बदतर हैं कि 24 घंटे पूरा नगर धूल की मोटी परत में ढका रहता है।
​ ​नगर में 5 किलोमीटर के क्षेत्र में एमपीआरडीसी द्वारा बीते वर्ष से भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण ठेकेदार ने सड़कों को खोदकर लंबे समय तक खुला छोड़ दिया है, जिसके कारण दिन-रात धूल के गुबार उठते रहते हैं। धूल के कारण दिन के समय भी दृश्यता इतनी कम हो जाती है कि वाहन चालकों को लाइट जलाकर निकलना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या 2 किलोमीटर के भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग और बस स्टैंड क्षेत्र में बनी हुई है।

स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा
​हवा में धूल का स्तर बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। धूल के बारीक कण सांसों के जरिए शरीर में जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नगरवासी एलर्जी, खांसी, दमा, सांस लेने में तकलीफ, खुजली और फेफड़ों में इंफेक्शन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। पैदल चलने वाले और बाइक सवार लोगों की आंखों में धूल जाने से जलन की समस्या आम हो गई है। धूल के कारण दुकानदारों की दुकानदारी भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को मुश्किल हो रही है और सड़क पर ठीक से न दिख पाने के कारण वाहनों के आपस में टकराने का खतरा भी बढ़ गया है।
​ शिकायत के बावजूद अधिकारी मौन
​स्थानीय लोगों ने कई बार इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है। ​नगरवासियों का आरोप है कि निर्माण ठेकेदार द्वारा धूल की समस्या के निदान के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। न तो सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है, और न ही धूल नियंत्रण के लिए कोई अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811