रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। क्षेत्र की कई औद्योगिक इकाइयों द्वारा लगातार नालों में केमिकल छोड़ा जा रहा है, जो सीधे मां बेतवा नदी में मिल रहा है। इससे न केवल नदी का जल गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहा है बल्कि आसपास के पर्यावरण और जनजीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, उद्योगों द्वारा छोड़े गए केमिकल के कारण विगत दिनों नाले में आग लग चुकी थी, जबकि फिलहाल भी बड़ी मात्रा में केमिकल नाले में जमा है। यह स्थिति किसी भी समय बड़ी अनहोनी को जन्म दे सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मामले की जाँच की बात कही है। जाँच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार औद्योगिक इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना हैँ
कम्पनियो द्वारा चोरी छिपे नाले मे केमिकल छोड़ा जा रहा हैँ!इसकी जाँच कर बेधानिक कार्यवाही कि जाएगी!
कैलाश नारायण कटारे पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड मंडीदीप
मंडीदीप के उद्योगों द्वारा लगातार केमिकल छोड़ा जा रहा है! जो नाले से होकर सीधा बेतवा नदी में मिल रहा है! जिससे बेतवा पूरी तरह प्रदूषित हो रही है!पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग के अधिकारियों को जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए!
मनीष मालवीय कांग्रेस नेता