Let’s travel together.

दंपती से मारपीट कर डकैती डालने वाले चार बदमाश पकड़े, एक फरार

0 36

– बदमाशों से पुलिस ने किया लूटा गया 7 लाख का माल बरामद

– योजनाबद्ध तरीके से बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की खनियांधाना पुलिस ने 30 अक्टूबर की रात घर में घुसकर दंपती से मारपीट के बाद हुई डकैती की घटना को ट्रेस करते हुए 5 आरोपियों में से 4 को पकड़ लिया है। पकड़े गए बदमाशों से लूटा गया 7 लाख रुपए कीमत का माल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बदमाश पहले से दपती को जानते थे और योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

बंधक बनाकर पहले मारपीट की और नगदी व माल लूट कर ले गए थे-

एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि खनियांधाना के चमरौआ निवासी प्रकाशचंद्र (65) पुत्र भैयालाल जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30-31 अक्टूबर की दरम्यानी रात अज्ञात नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और मुझे व मेरी पत्नी को बंधक बनाकर पहले मारपीट की और फिर अलमारी में से सोने-चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपए नकद 7 लाख रुपए का माल लूट कर ले गए। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इधर थाना प्रभारी खनियांधाना गब्बर सिंह गुर्जर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जब पड़ताल की तो पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले स्थानीय बदमाश है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर दबोचे आरोपी-

पुलिस ने इस मामले में 4 टीमों ने करीब एक सैकड़ा संदिग्ध लोगों से पूछताछ व आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित मोबाइल नंबरों की पड़ताल की। इसी बीच एक सूचना पर पुलिस टीम ने एक कार में सवार दो युवको गोलू बंशकार निवासी छोटी मुहारी व संजीव उर्फ संजू लोधी निवासी चमरौआ को पकड़ लिया। पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो संजीव के पास से 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला।

सख्ती से पूछताछ की तो उगल दिया राज-

इन युवकों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों पकंज वाल्मीकि, सीमित लोधी व जयदेव लोधी निवासीगण चमरौआ के साथ मिलकर इस डकैती की घटना को करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने सीमित लोधी व जयदेव लोधी को भी पकड़ लिया, जबकि पंकज वाल्मीक अभी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से लूटे गए माल में से एक सोने की चैन, सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉक्स, चांदी की बिछूडिया चार जोड़ी, चांदी का झारी लोटा आदि 7 लाख रुपए का माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग एक कार व बाइक को भी जब्त किया है।

घटना के बाद मामला ठंडा होने का कर रहे थे इंतजार-

डकैती की घटना को स्थानीय बदमाशों ने ही अंजाम दिया था तो वह पूरे मामले को ठंडा होने का इंतजार कर रहे थे। इसलिए लूटे गए माल को बदमाशों ने कहीं बेचा भी नहीं। बदमाश बहुत अच्छे तरीके से पीड़ित दंपती को जानते थे और पीड़ित पक्ष भी बदमाशों में से 3 को अच्छी तरह से जानता था। हालांकि घटना के दौरान बदमाश नकाब पहने हुए थे, इसलिए दंपती इनको उस समय पहचान नहीं पाया। बताया जा रहा है कि फरियादी प्रकाशचंद्र जैन पैसे ब्याज पर देने का काम करते हैं तो इन बदमाशों में से कुछ का इनके घर पर आना-जाना था और इनको पता था कि सेठ के पास न केवल पैसा मिलेगा, बल्कि सोना-चांदी भी खूब मिलेगा, लेकिन जब घटना हुई हुई तो उतना माल बदमाशों को नहीं मिल पाया, जितनी उनको उम्मीद थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811