Let’s travel together.

फोरलेन सड़क निर्माण में लेटलतीफी: ठेकेदार सड़क तहस-नहस कर गायब, नगरवासी परेशान

0 84

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के ​गैरतगंज नगर में चल रहे फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही और लेटलतीफी के चलते नगरवासी भारी परेशानी झेल रहे हैं। ठेकेदार ने मुख्य बाजार की सड़क को खोदकर पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है, और लंबे समय से वह काम अधूरा छोड़कर गायब है।
​नगर में सुगम आवागमन के लिए बनाई जा रही यह फोरलेन सड़क पिछले 1 वर्ष से अधिक समय से नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वर्तमान में ठेकेदार ने मुख्य बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में काम शुरू किया था, लेकिन सड़क को बुरी तरह खोदकर और तहस-नहस कर वह बीते कई दिनों से अचानक गायब हो गया है। पहले से ही कछुआ चाल से चल रहे इस कार्य को ठेकेदार ने अब अधूरी अवस्था में छोड़ दिया है, और आवागमन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।
एमपीआरडीसी की उदासीनता
नगरवासियों की परेशानियों से जिम्मेदार एमपीआरडीसी के मॉनिटरिंग अमले को कोई सरोकार नहीं है। अधिकारी न तो सड़क निर्माण की निगरानी के लिए मौके पर आते हैं और न ही निर्माण एजेंसी को समय पर काम पूरा करने के लिए निर्देशित करते हैं। विभाग की इस उदासीनता और निर्माण एजेंसी की मनमानी कार्यप्रणाली ने नगरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है।

आवागमन और व्यापार प्रभावित
सड़क की खराब हालत के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। इसके अलावा, दुकानों के सामने तहस-नहस गड्ढों नुमा हालात में पड़ी सड़क व्यापार को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है। सड़क के खराब रहने के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

नगरवासियों में रोष
नगरवासी नीलेश, मनोज राय, महेंद्र गुर्जर, वीरू यादव, गोपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे सड़क निर्माण की धीमी गति से बहुत परेशान हैं। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मॉनिटरिंग के नाम पर केवल ठेकेदार के साथ “चाय नाश्ता” तक ही सीमित हैं। ठेकेदार की मनमानी और एमपीआरडीसी के अधिकारियों की अनदेखी नगरवासियों को कब तक झेलनी पड़ेगी, यह कहना मुश्किल है।

आंदोलन की चेतावनी
परेशान नगरवासियों ने सामूहिक रूप से इस गंभीर समस्या को लेकर आंदोलन करने का मन बना लिया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम सरोज अग्निवंशी ने पूर्व में विभाग को जल्द निर्माण कराने निर्देश जारी किए थे पर ठेकेदार ने अपनी कार्यप्रणाली नही सुधारी। एमपीआरडीसी के एजीएम रामशंकर कीर का कहना है कि कार्य शुरू हो जाना चाहिए था वे ठेकेदार को इस बाबत निर्देशित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811