सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की गैरतगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हैदरी में पुलिस विभाग द्वारा किशोरी जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी डीपी लोहिया एवं गढ़ी चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा ने ग्राम हैदरी एवं आसपास की किशोरी बालिकाओं से संवाद स्थापित किया।

अधिकारियों ने बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला अपराधों की रोकथाम एवं आत्मरक्षा के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस या महिला हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है, इसलिए प्रत्येक बालिका को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।