सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
उरला औद्योगिक क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हे।अब बोरझरा की एक फेक्ट्री बजरंग पावर में श्रमिक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है घटना कैसे हुई इस पर अभी संशय है।

मृतक रविसिंह चौहान निवासी चिरमिरी के पिता रंजीतसिंह चौहान ने बताया कि रवि उनका इकलौता पुत्र था चार बेटी हैं और रवि की पत्नी के अलावा दो मासूम बच्चे हैं जिनमें एक बेटा आरो सिंह छह साल ओर बेटी आरोही तीन साल सामिल है.उन्हें किसी ने बताया कि बजरंग पावर कंपनी में गिरने से उनके बेटे की मौत हुई है नाक से खून निकला देखा है.बुजुर्ग पिता रंजित सिंह ओर मां रीतासिंह एवं मृतक की पत्नी रीटा सिंह का घटना के बाद से रो रोकर बुरा हाल है.मृतक का अभी अस्पताल में पोस्ट मार्डम किया जा रहा है.इस घटना ने जहां एक बुजुर्ग मातापिता से उनके बुढ़ापे का सहारा छिन लिया तो वहीं दो मासूम बच्चों ओर पत्नी से उसका सुहाग छीन लिया है