Let’s travel together.

सांची के ग्राम खोहा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल  प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात

0 69

– दिलाया स्वदेशी अपनाने का संकल्प

– भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा भी रहे मौजूद

रायसेन। सांची विधानसभा के सलामतपुर मंडल के ग्राम खोहा (बूथ क्रमांक-7) में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में लोक आस्था के पर्व छठ, देवभाषा संस्कृत के संवर्धन, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं की सहभागिता की अपील, तथा जनजातीय महानायकों के बलिदान जैसे विषयों पर अपने प्रेरक विचार साझा किए।

कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को “आत्मनिर्भर भारत संकल्प – हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का मंत्र देते हुए स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प दिलाया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से भी भेंट कर स्वदेशी उत्पादों के क्रय-विक्रय का आग्रह किया और उनके प्रतिष्ठानों पर स्वदेशी संकल्प पत्र चस्पा किए।

श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का यह अभियान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरक प्रयास है। “स्वदेशी का अर्थ है – वह जो भारत में निर्मित हो, जिसमें भारतीय श्रमिकों का परिश्रम और युवाशक्ति की प्रतिभा झलके।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ पर विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को आत्मसात करें और भारत को सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री दातार सिंह मीणा, जिला मंत्री श्री संतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री रितेश अग्रवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री कालूराम मीणा, बूथ अध्यक्ष श्री बालकिश विश्वकर्मा, मीडिया विभाग के श्री सी.एल. गौर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

न्यूज सोर्स हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811