Let’s travel together.

धनतेरस के लिए सजी बर्तनों की दुकाने, तांबा कांसा की मांग ज्यादा

0 122

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है, और लोगों की धन की चाहत को देखते हुए हर साल दीवानगंज के बाजार सज धज कर तैयार रहते हैं। विशेषकर भवानी चौक दीवानगंज जैसे स्थानों पर धनतेरस के दो दिन पहले से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है। इस साल भी बर्तन और पीतल के सामान बेचने वाले दुकानदारों ने अपना स्टॉक भर लिया है और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है।
दीवानगंज बाजार में, भवानी चौक के पास स्थित दुकानदार हरपाल धाकड़ और मंटू खंडेलवाल, महेश साहू का कहना है कि इस बार धनतेरस की तैयारियां पहले से अधिक जोश से की गई थी ग्राहकों के बजट का ध्यान रखते हुए हर तरह के पूजा सामान, जैसे दिया, फुल दानी, लोटा, और अन्य पीतल के बर्तन उपलब्ध थे पीतल के बर्तनों का मूल्य 800,0रुपए प्रति किलो है। जबकि कांसे मूल एक हजार से 13 सौ रुपए किलो है। विभिन्न प्रकार के बर्तन के मूल्य भी अलग-अलग थे।
धनतेरस के दिन दीवानगंज के बाजार में हजारों लोग खरीदारी करने के लिए आते आए थे। भवानी चौक दीवानगंज के पास सबसे अधिक भीड़ होती है। दुकानदारों के अनुसार, इस दिन विशेष रूप से पूजा के बर्तनों जैसे लोटा, कलश, दिया, और घंटा की बिक्री होती है। यह त्योहार इन दुकानदारों के लिए साल की सबसे महत्वपूर्ण कमाई का अवसर होता है, जिससे उनका पूरे साल का कारोबार चलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811