Let’s travel together.

प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

0 115

सोहागपुर, नर्मदापुरम ।राधास्वामी संगठन, मध्यप्रदेश के जिला प्रभारी  प्रियांशु  धारसे के नेतृत्व में  सोहागपुर ब्लॉक जनपद पंचायत सभागार में संगठन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कन्यादान योजना, आवास योजना, वाहन योजना, गैस माफी योजना, लोन माफी योजना एवं नचिकेता छात्रवृत्ति योजना व अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व तहसीलदार  विनोद साहू,जनपद उपाध्यक्ष  राघवेंद्र  पटेल,समाजसेवी  विशाल  गोलानी,पार्षद डॉ जमील खान व अन्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन म.प्र. जिला जोनल हेड  गजेन्द्र  तंवर, सिराली ब्लॉक प्रभारी  अशफाक खान एवं हरदा जिला प्रभारी  पवन  ढोके के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में म.प्र. राज्य अध्यक्ष  राजू  शिवहरे को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में राधास्वामी संगठन निरंतर जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811