Let’s travel together.

शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम

0 82

बड़वानी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में  महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन के कार्यक्रम संपन्न हुए।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वीणा सत्य के मार्गदर्शन में दूसरे दिन क्ले मॉडलिंग, कॉलेज, पोस्ट निर्माण, रंगोली, स्पॉट पेंटिंग, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

युवा उत्सव प्रभारी डॉ सुप्रिया चौहान तथा प्रतियोगिता प्रभारी डा निर्मला मौर्य तथा डॉ डॉली परमार तथा ने बताया क्ले मॉडलिंग में संकेत यादव ने प्रथम तथा सुमित चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज में शिवानी बडोले ने प्रथम तथा जयसूर्या सिसोदिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में रामकली बर्मन ने प्रथम तथा भोलू बामनिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । रंगोली में खुशी राठौर ने प्रथम तथा दिव्या रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्पॉट पेंटिंग में शिवानी बडोले ने प्रथम तथा जयसूर्या सिसोदिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

कार्यक्रम के तृतीय दिवस 15 अगस्त 2025 को महाविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियां गायन वादन नृत्य आदि प्रातः 11:00 से आयोजित किए जाएंगे । कार्यक्रमो के दौरान , डॉ बलराम बघेल, डॉ विक्रम चौहान, डॉ रंजना चौहान, डॉ श्याम नाईक, डॉ कल्पना सिसोदिया, प्रो प्रिया बघेल प्रो निधि राठौर, प्रो अंजली मंडलोई तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811