शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रवी फसल के लिए खाद की मारामारी के चलते अब प्रशासन द्वारा किसानों को समय पर पर्याप्त खाद सुविधा से वितरण करने की योजना को एसडीएम शौरभ मिश्रा ने अमलीजामा पहनाते हुए व्यवस्था एवं निगरानी के लिए नायब तहसीलदार की अगुवाई में एक टीम गई है।
वहीं खाद गोदाम पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के अतिरिक्त किसानो को टोकन पर खाद मिलने की जानकारी माइक सिस्टम से एनाउंसमेंट करके दी जाने लगी है।
नगरपालिका प्रशासन द्वारा किसानों के किए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है और उनके बैठने के लिए स्टैंड बनाया जा रहा है।
कृषि विभाग के एसएडीओ एवं कृषि अधिकारी के सामने ही प्रतिदिन गोदाम को रिकॉर्डिंग के साथ खोला जा रहा है एवं शाम को सील लगाकर बंद किए जाने की रिकॉर्डिंग की जाने लगी है। जिसकी जानकारी एसडीएम को समय दी जा रही है।
पीओसी मशीन में इंटरनेट सर्वर आदि से विलम्ब ना हो इसके लिए 2 मशीन मार्कीफेड गोदाम एवं 2 मशीन मार्केटिंग गोदाम मे चालू की गई हैं , अब 4 मशीनों से टोकन का काम जल्द शुरू होगा।
एसडीएम मिश्रा ने खाद वितरण की व्यवस्था को चाकचौबंद करते हुए प्रतिदिन प्रत्येक सोसाइटी से शाम 6 बजे जानकारी ली जा रही है। कहाँ कितना खाद वितरण हुआ ।
ये जानकारी आमजन को ग्राम चौकीदार एवं प्रबंधक के माध्यम से भी दी जा रही है ,
किसानो की सुविधा के लिए सोसाइटी पर उपलब्धता एवं मांग अनुसार तत्काल खाद पहुंचई जा रही है।
इसके अतिरिक्त जिन किसानों को नगद खाद लेना है तो बेगमगंज नगर में उपलब्ध कराते हुए, दोनों जगह वितरण चालू कराई गई है।
बुधवार 8 अक्टूबर को करीब एक हजार किसान गोदाम पर आए थे। जिन्हें पहले टोकन से वितरण किया गया। शेष किसानों से बात करके किस दिनांक में खाद मिलने की सभावना है वो टोकन में लिखकर टोकन वितरण किए गए है और दोनों जगह आज एसडीएम के द्वारा व्यवस्था कराकर पूर्ण शांति से 4 काउंटर पीओसी मशीन की व्यवस्था कराकर किसानों को खाद वितरण किया गया है।
444 बोरी NPK एवं टीएसपी का वितरण लगभग 260 किसानो को दिया गया एवं शेष किसानो को संभावित स्टॉक के अनुसार टोकन वितरित किये गए।
आज से वितरण शुरू हुआ है। लगभग 150 किसान आए। जिन्हें एसडीएम, तहसीलदार ने किसानों से चर्चा की।इस व्यवस्था से किसानों ने संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
एसडीएम शौरभ मिश्रा ने बताया कि अब गोदाम पर पटवारी एवं चौकीदार एवं गोदाम इंचार्ज हमेशा रहेंगे। जिनकी निगरानी के लिए नायब तहसीलदार के साथ बनाई गई टीम के सदस्य भी रहेंगे। वहीं आवश्यकतानुसार जिन सोसाइटी के पास खाद नहीं है उनके ऑपरेटर और प्रबंधक भी रहेंगे । सुबह और शाम को वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ गोदाम खुलने के पास फोटो एवं वीडियो उन्हें भेजेंगे ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो सके।