Let’s travel together.

युवती से छेड़छाड़, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

0 124

रायसेन। जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम साईंखेड़ा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने कल शाम को रास्ते मे युवती को रोककर छेड़खानी की युवती प्राइवेट बैंक से अपना काम निपटाकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में यह शर्मनाक घटना हुई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। बस स्टैंड पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, और विरोध के सुर तेज हो गए। सूचना मिलते ही सिलवानी पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन गुस्साए ग्रामीण नहीं माने और थाने का रुख कर लिया । ग्रामीणों ने पुलिस से तत्काल अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

सिलवानी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अज्ञात आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। फिलहाल साईंखेड़ा ग्राम की युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब भी गांव में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811