Let’s travel together.

दस दिनों के बाद हुई झमाझम बारिश, उमस गर्मी से मिली राहत

0 98

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

बारिश से दीवानगंज के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र तर बतर हो गए है। रविवार की देर शाम शुरू हुई बारिश से जहां खेत में पानी लग गए वहीं सड़कों पर भी जगह-जगह पानी भर गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई हैं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। 10 दिन से क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही थी इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई।
कुछ किसानों ने सोयाबीन बोया था उनकी सोयाबीन को नुकसान हुआ है क्योंकि कई खेतों में सोयाबीन कट चुका है।
बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान धान की फसल को लेकर मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। धान को बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने का प्रयास कर रहे थे। एक घंटे तक लगातार एक ही रफ्तार से बारिश होती रही जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811