Let’s travel together.

 गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल चालक मिनी टाटा ट्रक से भिंडा, हुआ घायल

0 99

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

देर रात फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज रागिनी ढाबा के सामने भोपाल से विदिशा जा रहा एक मोटरसाइकिल चालक गड्ढे को बचाने के चक्कर में मिनी टाटा ट्रक से जा टकराया जिससे उसके हाथ पैर और सर में चोट आई है मिनी टाटा ट्रक के चालक द्वारा मोटरसाइकिल चालक को उसकी खुद की मोटरसाइकिल से सांची अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है।
दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि  दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा रागिनी ढाबा के सामने रोड में एक गहरा गड्ढा बना हुआ है। इस गड्ढे को बचाने के चक्कर में आगे चल रहे मिनी टाटा ट्रक में मोटरसाइकिल चालक पीछे से टकरा गया। जिससे उसको चोट आई है। मिनी ट्रक चालक द्वारा मोटरसाइकिल चालक को इलाज के लिए सांची ले जाया गया है।
मिनी ट्रक लोहे के पाइप को लेकर भोपाल से विदिशा जा रहा था जबकि मोटरसाइकिल चालक उसी के पीछे चल रहा था। गड्ढे के कारण मिनी ट्रक से टकरा गया।
ट्रक को चौकी में लाकर खड़ा कर लिया है। हालांकि अभी तक कोई ने किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
अगर शिकायत आती है तो मिनी ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 8 से 10 इंच गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में रोज कोई ना कोई मोटरसाइकिल चालक गिरकर घायल हो रहा है इसके बावजूद भी एमपी आरडीसी द्वारा गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर ही बालमपुर से लेकर बरखेड़ी चौराहे तक यहां पांचवी दुर्घटना है जो गड्ढों के कारण हुई है। इन दुर्घटनाओं से दीवानगंज पुलिस सहित आसपास के ग्रामीण खासा परेशान हो रहे हैं। बालमपुर चौराहा से लेकर बरखेड़ी चौराहा तक 10 किलोमीटर मार्ग पर 30 से ज्यादा गहरे गड्ढे बन गए हैं जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811