शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
भोपाल रोड़ पर कोलूघाट के पास सड़क पर विचरण कर रही गाय को बचाने के चक्कर में एक माल वाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि चालक को मामूली चोटें आने से उसकी जान बच गई।
सूत्रों के अनुसार आज शाम करीब 3 बजे नगर से 2 किमी दूर भोपाल रोड़ पर कोलूघाट के पास एक गाय के सड़क पर आने से उसको बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटता हुआ खेत में जाकर गिरा।

ट्रक लोहमिल के पास वाले वेयरहाउस से सरकारी गेंहू भरकर सलामतपुर जा रहा था कि हादसा हो गया।
दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है जिसको डायल 112 पुलिस वाहन सिविल अस्पताल लेकर आया। उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई।पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।