Let’s travel together.

देशी मदिरा गोदाम के पास से 54 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

0 172

– आबकारी विभाग की कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं संदीप शर्मा उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, ग्वालियर के निर्देशानुसार शुभम दांगोड़े, जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में मंगलवार को कार्रवाई करते हुए शिवपुरी के ग्वालियर बाइपास क्षेंत्रातर्गत मुखबिर की पिनपॉइन्ट सूचना पर देशी मदिरा गोदाम के पास से एक व्यक्ति को 54 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में वृत्त शिवपुरी प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक , काशीराम ,मुकेश माहौर एवं डोंगर सिंह की टीम शामिल रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811