यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
शासन द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक विकास हेतु सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 12सितम्बर से लेकर 30सितम्बर तक पोषण माह सप्ताह का आयोजन किया का रहा हैं।

महिला बाल विकास परियोजना बरेली के तत्वावधान एवं परियोजना प्रभारी जुलेखा खान एवं समस्त सेक्टरों की पर्यवेक्षिकाओ द्वारा नगर एवं ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं ।नगर बरेली की समस्त केन्द्रों पर गर्भवती, धात्री, महिलाओं एवं 3बर्ष से 6बर्ष के बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिये स्वास्थ्य वर्धक व्यंजन हरि सब्जियां मुन्गा,फल,आदि के सेवन के नुस्खे बतलाये जा रहे हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र बार्ड क्र.8भाग 1एवं भाग दो में भी पोषण माह सप्ताह मनाया जा रहा है ।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुधा सराठे एवं सहायिका ममता मालवी के द्वारा गर्भवती, धात्री महिलाओं को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य वर्धक खान-पान रहन-सहन एवं स्वच्छता के विषय में विस्तार से शरीर में खून की कमी के कारण,एवं खून की पूर्ति गुड़,चना , हरी सब्जियां पौष्टिक आहार लेने के घरेलू उपचार एवं नुस्खे समझाये गये।
साथ ही दिव्यांग बच्चों का सम्मान किया गया।