Let’s travel together.

गैरतगंज में सड़क चौड़ीकरण की कछुआ चाल से लोग परेशान, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल

0 132

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर में बीते एक वर्ष से चल रहा भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का काम बेहद धीमी गति से हो रहा है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण एजेंसी की मनमानी और एमपीआरडीसी के अधिकारियों की चुप्पी ने इस समस्या को और भी गंभीर बना दिया है।

नगर के 5 किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क चौड़ीकरण का कार्य सितंबर 2025 तक पूरा हो जाना था, लेकिन बड़े हिस्से में काम अधूरा पड़ा है। करीब छह महीने पहले बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क को खोद दिया गया था, लेकिन उसके बाद से निर्माण का काम लगभग ठप है। इस वजह से पूरे बारिश के मौसम में यहां बाढ़ जैसे हालात बने रहे। वर्तमान में नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हुआ है सड़क के अधरे निर्माण से श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वही दशहरा पर्व पर विसर्जन घाट के पास अधूरे निर्माण से भी कार्यक्रम प्रभावित होने की संभावना बन गई है।

व्यापार और आवागमन प्रभावित
सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लगभग 400 मीटर के हिस्से में तो चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, सड़क पर हमेशा धूल का गुबार उड़ता रहता है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं।  व्यापारियों के लिए भी यह एक बड़ी समस्या है, क्योंकि दुकानों के सामने लंबे समय से चल रहे अधूरे निर्माण के कारण उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।


अधिकारी मौन, जनता में रोष
नगरवासियों, जिनमें सुधीर भार्गव, महेंद्र विश्वकर्मा, समीर यादव और मनोज जयनानी जैसे लोग शामिल हैं, ने बताया कि एमपीआरडीसी के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। न तो वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने आते हैं और न ही उन्हें काम की प्रगति से कोई मतलब है। स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है और वे जल्द ही इसके खिलाफ आंदोलन करने की योजना बना रहे हैं। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई ने जल्द निर्माण करने विभाग को पत्र लिखा है तो एसडीएम सरोज अग्निवंशी का कहना है कि जिम्मेदार विभाग को पत्र भेजा गया है वही नवरात्रि पर्व एवं विसर्जन स्थल पर जल्द कार्य करने निर्देशित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811