Let’s travel together.

हलाली बांध लबालब,सीजन में दूसरी बार सम्राट अशोक सागर बांध के गेट खुले

0 73

– 2 नग गेट प्रत्येक 0.50मी खोलकर 76.45 क्यूमेक जल प्रवाहित किया जा रहा 
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सम्राट अशोक हलाली बांध के कैचमेंट एरिया में इनफ्लो होने से डैम का लेवल 459.61/459.61 मीटर एवम जल भराव 100 % हो गया है। बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए
मंगलवार 11:30 बजे दूसरी बार दो चैनल गेटों को खोला गया है। जिससे 76.45 क्यूमेक पानी हलाली नदी में छोड़ा जा रहा है। एक दिन पहले भोपाल में झमाझम बारिश होने के कारण हलाली डैम का जल स्तर 100% हो चुका है। इस समय पतरा नदी और ईट खेड़ी की नदी से लगातार अत्यधिक मात्रा में हलाली डैम में पानी आ रहा है जिससे हलाली डैम का ओवरफ्लो आज से फिर चालू हो गया है। ओवरफ्लो की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पर्यटक और ग्रामीण ओवरफ्लो देखने डैम पहुंचने लगे हैं।
इससे पहले 4 सितंबर को हलाली डैम के दो गेट 0.50 मी खोलकर 2700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद 5 सितंबर को 3 नग गेट 0. 75 मी खोलकर174.50 क्यूमेक पानी हलाली नदी में छोड़ गया था।
अशोक सम्राट हलाली डैम में किसानों की खरीफ की फसल हर साल डूब में आने से खराब होती आ रही थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता रहा था। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने हलाली डेम के ओवरफ्लो वाले स्थान पर 5 चैनल गेट का निर्माण कार्य पिछले साल ही कराया गया है। निर्माण कार्य में लगभग 24.59 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके लिए 12 मीटर ऊंचाई वाले 5 पिलर का निर्माण कार्य कराया गया है।

सम्राट अशोक हलाली डैम का जल स्तर बढ़ने से 5 गेटों से 1750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकेगा। इस निर्माण से 27 गांवों के किसानों की 1500 हेक्टेयर जमीन में बोई गई खरीफ की फसल को डूबने से बचाया जा सकेगा। इतना ही नहीं, फसल खराब होने के अलावा निनोद और कायम पुर गांव के रास्ते बारिश के समय में डूब में आ जाने के कारण गांव टापू बन जाया करते थे। अब इन गांवों के रास्ते भी डूब में नहीं आएंगे इससे बारिश के दिनों में यहां से आवागमन चालू रहेगा।
पिलर के ऊपर छत डालकर एक 57.50 मीटर लंबाई बाला ब्रिज का निर्माण भी किया गया है। यह ब्रिज सिंचाई परियोजना के कर्मचारियों के उपयोग के लिए ही रहेगा। यहां से आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। विभागीय कर्मचारी इस ब्रिज का उपयोग गेट की मॉनिटरिंग से लेकर सभी आवश्यक कामों के लिए कर पाएंगे। अलग से राशि स्वीकृत कराकर आम लोगों के लिए डाउन स्ट्रीम में दूसरा ब्रिज बनाया गया है इस ब्रिज का उपयोग आम लोगों के आवाजाही के लिए हैं।

इनका कहना हे 

सम्राट अशोक हलाली डैम का जलस्तर 100% होने पर आधा मीटर तक दो गेट खोले गए हैं जिससे 76.45 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। जो बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने तक जारी रहेगा
बी के बागुल्या अनुविभागीय अधिकारी

गेट खुलने से हलाली नदी, बेस नदी और बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा। इसलिए आम जन से हलाली नदी, बेस नदी , बेतवा नदी के तटीय दोनों किनारो से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है ।

राजकुमार पंडौले कार्यपालन यंत्री , सम्राट अशोक सागर संभाग क्रमांक 02 विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811