Let’s travel together.

कई लाडली बहनों की राशि हो गई बंद, नाराज महिलाओं ने लगाई कलेक्टर से गुहार

0 77

– शिवपुरी में लाडली बहना योजना के तहत राशि मिलना हुई बंद

– नाराज महिलाओं ने कलेक्टर से की राशि दिलवाने की मांग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा लाडली बहनों को हर महीने दी जाने वाली राशि के मामले में शिवपुरी जिले में कई लाडली बहनाओं की यह राशि बंद हो गई है। लाडली बहना की राशि न मिलने के बाद परेशान बहनों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आकर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी से गुहार लगाई है। अपना शिकायती पत्र सौंपते हुए महिला राजकुमारी सोनी, गीता, रानी नामदेव, सीमा जोशी, रश्मि गुप्ता, गीता देवी, इंद्रा ओझा, अंजना आदि महिलाओं ने बतायाकि पिछले तीन-चार महीने से उनको यह राशि नहीं मिल रही है।

पहले योजना का लाभ मिला लेकिन अब बंद हो गई राशि-

मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में आकर यहां पर महिलाओं ने आवेदन पत्र देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाडली बहना योजना की वह पात्रता रखती हंै। इस योजना के प्रारंभ होने से उनका लाभ प्राप्त हो रहा था किंतु बीते तीन-चार महीने से उनकी यह राशि बंद कर दी गई है और उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी भी नहीं दी गई है।

परिवार चलाने में आ रही है परेशानी-

महिलाओं ने कलेक्टर से शिकायत में आवेदन में बताया है कि सभी महिलाओं की ई केवाईसी है, बैंकिंग संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करती हैं, आधार मैपिंग हैं, खाते की ईकेवाईसी कराई गई है। डीवीटी खाता भी है। इसके बाद भी हर महीने मिलने वाली लाडली बहना की राशि उनको नहीं मिल रही है। महिलाओं ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि हर महीने जो राशि मिलती थी उनसे उनके घर का खर्च और दैनिक जरूरतें पूरी होती थी लेकिन हम मदद नहीं मिल पा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811