Let’s travel together.

मां की अंतिम इच्छानुसार बेटियों ने किया मेडिकल कॉलेज को मां का पार्थिव देहदान

0 93

-शिवपुरी में पहली बार देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर

– मेडिकल कॉलेज में 78 वर्षीय महिला को दी गई श्रद्धांजलि

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में सोमवार को पहली बार किसी देहदान करने वाले को राजकीय सम्मान दिया गया। 78 वर्षीय दिवंगत सरोज मदान, दिवंगत सरोज पेशे से शिक्षिका रहीं थीं एवं दिवंगत सरोज के पति गुलशन मदान रोडवेज में कार्यरत रहे थे। दिवंगत सरोज के पार्थिव देह को उनकी चारों पुत्री कुसुम ,विनीता मदान, पुनीता भुगड़ा, तृप्ति अरोरा (परिजनों) ने श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी को समर्पित किया।

2017 में देहदान करने का निर्णय लिया था-

दिवंगत सरोज मदान के पार्थिव देह को बेटियों द्वारा मेडिकल कॉलेज को समर्पित करने को लेकर अधिष्ठाता डॉक्टर डी.परमहंस ने परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए उनके इस निर्णय की सराहना की और हमेशा परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान दिवंगत सरोज की बेटी पुनीता ने बताया कि उनकी मां ने 2017 में देहदान करने का निर्णय लिया था।

प्रेरित होकर बेटी विनिता ने भी देहदान का निर्णय लिया-

इसी के चलते दधीचि देह दान समिति गुना में मां के देहदान का पंजीकरण कराया था। बेटी विनिता का यह भी कहना था कि मां शिक्षिका के साथ हमेशा से ही सेवा भाव वाली रहीं हैं, मां का कहना था कि देहदान के बाद हमारा शरीर किसी के काम आ सके। देहदान मां की अंतिम इच्छा भी थी जो हमने पूरी की इसी से प्रेरित होकर बेटी विनिता ने भी देहदान का निर्णय लिया है।

मृत देह को राजकीय सम्मान मिला-

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के आदेश पर दिवंगत सरोज को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में पुलिस फोर्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के इतिहास में यह पहला अवसर रहा, जब किसी मृत देह को राजकीय सम्मान मिला।

कार्यक्रम में श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय अधिष्ठाता डॉ. डी.परमहंस, मानव शरीर रचना विभागाध्यक्ष डॉ. ईला गुजारिया ,अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि ,कम्यूनिटी मेडिसिन विभागायध्यक्ष डॉ. राजेश अहिरवार, डॉक्टर जितेश गुजारिया, डॉक्टर मुकेश मित्तल,डॉ. विवेक कुमार , डॉक्टर अजितेश यादव , डॉक्टर ललिता, डॉक्टर उमेश, डॉक्टर दायिन मंजूर, सहा. पीआरओ राहुल अष्ठाना सहित वरिष्ठ चिकित्सकों, एमबीबीएस छात्र- छात्राओं और कर्मचारियों ने पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811