Let’s travel together.

तीसरे दिन भी खुले रहे हलाली डैम के दो गेट, रविवार के दिन सैलानियों का लगा तांता

0 115

हर कोई सेल्फी लेने में मगरूर

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

हलाली डैम पर इस समय सैलानियों आना जाना दिनों दिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि यहां हलाली डैम चारों तरफ प्रसिद्ध है इसमें भोपाल रायसेन सीहोर विदिशा और बेरसिया के सैलानियों को आना जाना लगा रहता है इस समय बारिश का समय चल रहा है।
3 दिन से लगातार हलाली डैम के दो चैनल गेट 0. 75 मी खुले हुए हैं। जिससे 112.97 क्यूसेक पानी हलाली नदी में ऊपर से गिर रहा है। एक दिन पहले तीन चैनल गेट इतनी ही ऊंचाई पर खोले गए थे। पानी की आवक कम होने के कारण रविवार को एक गेट बंद कर दिया गया। जबकि दो गेट लगातार खुले हुए हैं।

ओवरफ्लो से हलाली डैम का पानी कई फुट ऊपर से नीचे गिरता है तो दूधिया कलर का हो जाता है जिसको देखने के लिए हजारों की तादात में छुट्टी के दिन सैलानी हलाली डैम पहुंचते हैं। रविवार के दिन हलाली डैम के आसपास हर कोई सेल्फी लेने में मगरूर था। जिसमें कई लोग खतरनाक जगह पर जाकर सेल्फी लेते हुए देखें गए। हालांकि वह पर तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा सबको सीटी बजाकर सावधान करते और दूर रहने को कहते रहे मगर सैलानी इसको नजर अंदाज करते दिखे।

हलाली डैम के पास ही एक छोटी पचमढ़ी है जो हलाली डैम से 5 किलोमीटर अंदर पहाड़ों में पड़ती है जिसको छोटी पचमढ़ी कहते हैं इस पचमढ़ी के चारों तरफ पहाड़ों के ऊपर से पानी गिरता हैं इसमें रोज हजारों हजारों सैलानीया देखने पहुंचते हैं। लेकिन इस समय हलाली नदी में पानी ज्यादा होने के कारण सैलानी नदी के उस पार नहीं पहुंच पा रहे थे। लेकिन कई सैलानी कई किलोमीटर पैदल चलकर छोटी पचमढ़ी पहुंचे। हर रविवार को हलाली डैम और पचमढ़ी पर सैलानियों का तांता ज्यादा लगा रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811