– दोनों ही कार क्षतिग्रस्त कोई जन हानि नहीं , दोनों कार चालकों पर दुर्घटना का मामला दर्ज
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस रोड पर पहले जहां दो से तीन दुर्घटनाएं हुआ करती थी वह अब चार से पांच दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई हैं। इन दुर्घटनाओं से वाहन चालक और ग्रामीण खासा परेशान रहते हैं। 2 महीने के अंदर ही 80 दुर्घटनाएं इस रोड पर हो चुकी है जिनमें से 60 लोग से ज्यादा घायल हुए तो वही तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
गुरुवार देर रात भी दीवानगंज कर्क रेखा के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ही कारे आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस चौकी दीवानगंज प्रभारी सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक कार विदिशा से भोपाल की तरफ आ रही थी जबकि दूसरी कार गर्भवती महिला को लेकर विदिशा की तरफ जा रही थी जैसे ही दोनों कारों का कर्क रेखा के समीप आमने-सामना हुआ तो आपस में टकरा गई। हालांकि ड्राइवर और अन्य व्यक्तियों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। घटनास्थल पर दीवानगंज पुलिस चौकी पहुंची जहां से एक कार दीवानगंज पुलिस चौकी में लाकर खड़ी कर ली है। सुबह अमित धाकड़ निवासी गैरतगंज और अमित ठाकुर पर एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कर जांच में लिया है।
इससे पहले भी एक कार दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने देर रात अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थी। उस कार में भी दो व्यक्ति छतरपुर निवासी मामूली स्वरूप से घायल हुए थे हालांकि उन्होंने भी किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज दीवानगंज पुलिस चौकी पर नहीं कि थी।