Let’s travel together.

राम जानकी मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर और कोरी मोहल्ला स्थित झांकी पंडाल में हुई महा आरती

0 120

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भवानी चौक पर स्थित राम जानकी मंदिर झांकी पंडाल, इच्छापूर्ति हनुमान झांकी पंडाल और कोरी  मोहल्ला स्थित झांकी पंडाल में महाआरती का आयोजन किया गया।
वहीं पुराने गुरुद्वारा झांकी पंडाल में महाआरती का आयोजन किया गया था। इससे पहले गुसाई मोहल्ला,ग्वाल चमेली झांकी पंडालो पर भी महा आरती का आयोजन हुआ।

दीवानगंज , अंबाडी, सेमरा सहित आसपास गांवों में अलग-अलग झांकी पंडालो में अलग-अलग दिन महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छोटी-छोटी कन्याए, महिलाएं, बच्चे, अपने घर से आरती की थाल सजाकर गणपति बप्पा की झांकी पंडालो में पहुंचे। जहां पर ढोल, नगाड़े और डीजे के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। झांकी पंडालो मे सुबह-शाम महिलाओं व भक्तों की काफी भीड़ लगी रही है। महाआरती के बाद बच्चों और युवाओं द्वारा  गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तुह जल्दी आ के नारे चारों ओर गूंज उठे।

महा आरती के पश्चात भक्तों को अलग-अलग प्रकार की मिठाई का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।
शनिवार देर रात को निकाला जाएगा चल समारोह, जिसमें आसपास गांव की झांकी भी होगी सम्मिलित झांकी पंडालो में चल समारोह को लेकर तैयारी हुई शुरु।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811