शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
अपने प्यारे नबी पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईदमिलादुन्नबी पर आज मुस्लिम धर्मालंबियों द्वारा न्यू यंग मोमिन ग्रुप के बैनर तले मरीजों एवं बंदियों को फल वितरण किए गए।
ईदमिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर आज उप जेल में बंदियों एवं सिविल अस्पताल में नगर के मुस्लिम युवाओं के न्यू यंग मोमिन ग्रुप के संचालक मो. आमिर ,अध्यक्ष उवेश मंसूरी , सलीम मंसूरी , पूर्व अध्यक्ष नवेद नवाब , हलीम आकाश , आबिद मंसूरी , आरिफ अंसारी , बिलाल मंसूरी , शोएब राइन , सगीर मंसूरी , जुबेर अहमद , अरशद , नोमान अली , नोमान ठेकेदार , आसिफ , नवेद मंसूरी , जुबेर जागीरदार , आतिफ अली , अजीम सहारा , हामिद , हैदर सहित ग्रुप के सदस्यों द्वारा दूध , ब्रेड एवं फलों का वितरण किया गया।