Let’s travel together.

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष ने की योजनाओं की समीक्षा

0 200

 

आयोग के सदस्य (राज्यमंत्री दर्जा) विधायक श्री प्रदीप पटेल एवं विधायक श्रीमती कृष्णा गौर (राज्यमंत्री दर्ज प्राप्त)भी हुई शामिल

रायसेन ।मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष (केबिनेट दर्जा प्राप्त) विधायक श्री गौरीशंकर बिसेन तथा आयोग के सदस्य (राज्यमंत्री दर्जा) विधायक श्री प्रदीप पटेल एवं श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पिछड़ा वर्ग हेतु संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा की गई। आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन ने कहा कि मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के गठन का मुख्य उद्देश्य पिछड़े वर्ग के लोगों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है। पिछड़ा वर्ग हेतु संचालित विभिन्न का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे द्वारा जिले में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रगति से अवगत कराया गया।

बैठक में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा आयोग को जिले में पिछड़े वर्ग के लिए संचालित स्वरोजगार, छात्रवृत्ति, कौशल उन्नयन सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले में नगरीय क्षेत्रों में पीएम आवास योजना में पिछड़े वर्ग के 4404 हितग्राहियों, मुख्यमंत्री कर्मकार मण्डल योजना में 364, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना में 2066, मुख्यमंत्री संबल योजना में 2478, पथ विक्रेता में 504, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 75 तथा पीएम स्वनिधि योजना में पिछड़े वर्ग के 3296 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811