रायसेन ।म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार रायसेन में हाकी के सर्वकालीन महान खिलाड़ी पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की 120 वी जयंती राष्ट्रीय खेल उत्सव के अंतर्गत मिनी मैराथन जिला खेल परिसर के प्रारंभ होकर केंद्रीय विद्यालय , कन्या विद्यालय , सागर तिराहा होते हुए जिला खेल परिसर पर संपन्न हुई। मिनी मैराथन में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की ।सर्वप्रथम विधायक साँची विधानसभा डॉक्टर प्रभुराम चौधरी , पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह ,जिला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एंव फिट इंडिया की शपथ सभी प्रतिभागियों को दिलायी ।

सॉची विधायक डॉ चौधरी ने अपने संबोधन में खेलकुद मनुष्य जीवन में आवश्यक है शारीरिक गतिविधियों से आदमी स्वस्थ व तंदुरुस्त बना रहा था। पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा किहम रायसेन ज़िले में बड़े स्तर पर खेल आयोजन का खाका तैयार कर रहे हैं ।इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी जिला शिक्षा अधिकारी DD रजक जिला क्रीडा अधिकारी राजेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया ।

मिनी मैराथन में बालक वर्ग में प्रथम स्थान धर्मेन्द्र जाटव सिलवानी, द्वितीय स्थान चन्द्रेश बैरागी सॉची एवं तृतीय स्थान सत्यम पवार सॉची को दिया गया जिसमें प्रथम पुरूस्कार 3300/- पुरूस्कार के रूप में दी गयी, इसी तरह द्वितीय पुरूस्कार की राशि 2200/- दी गई, तृतीय पुरूस्कार की राशि 1100/- दी गई । इसी तरह बालिक वर्ग से प्रथम शोभा भील, सॉची राशि रू. 3300/- दी गई इसी तरह बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान कु. शालनी मालवीय राशि रू 2200/- पुरूस्कार की गई एवं तृतीय स्थान पर राशि 1100/- रू दी गई यह राशि लॉन टेनिस क्लब रायसेन के द्वारा दी गई थी । 31अगस्त को साइकल रैली का आयोजन किया जाएगा ।

आयोजन को सफल बनाने में आशुतोष शर्मा , केन्द्रीय विद्यालय अंकित कुशवाह भानु यादव ने सहयोग किया । ओंकार सिंह राठौड़ अभिषेक अग्निहोत्री गोविंद गोर हरिनारायण अहिरवार श्रीमती राजुल शर्मा मनोहर राजपूत शिव कुमार खत्री दिनेश शाक्य अमन शर्मा द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का संचालन कमलेश बहादुर द्वारा किया गया