Let’s travel together.

भाजपा जिला कार्यालय में विराजे श्री गणेश

0 140

जिला अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

सी एल गौर रायसेन

श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में बुधवार को प्रतिवर्ष के अनुसार इस बार भी गौरी नंदन भगवान श्री गणेश की आकर्षक मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की गई । इस मौके पर पंडित राजेंद्र दुबे सोमवारा द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोंपचार से पूजा कराई गई । इधर जैसे ही भगवान श्री गणेश प्रतीमा का आगमन भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वैसे ही जय जय श्री गणेश के जयकारे गूंज उठे, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर भगवान श्री गणेश का अभिवादन किया । इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्य जिजवान की भूमिका में शामिल होकर भगवान श्री गणेश की स्थापना कराई । विशेष पूजा अर्चना के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में सामूहिक रूप से श्री गणेश वंदना एवं महा आरती की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उत्साह के साथ शामिल हुए एवं श्री गणेश जी से आशीर्वाद प्राप्त किया, इसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिले के ऊर्जावान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित उपाध्यक्ष राकेश तोमर, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, लोकेंद्र सिंह बबलू ठाकुर,भाजपा मीडिया प्रभारी सी एल गौर, वरुण खत्री,राज सेन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यालय प्रांगण में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने लगाए पौधे,,,,,

श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पर्यावरण की दिशा में हरियाली का संदेश देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए, इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि हमारे मानव जीवन में पौधों का बड़ा महत्व है पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पौध रोपण करना अति आवश्यक है सभी को पौधे अवश्य रोपित करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811