रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में मंगलवार को सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड, मंडीदीप में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गोहरगंज श्री राजेंद्र सिंह शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी श्री गुरु चरण सूरी (एच.आर., रेलवे सेक्शन), कंपनी कर्मचारी तथा कार्यालय विधिक सहायता समिति गोहरगंज से श्री भानु प्रताप सिंह भी शामिल हुए।
न्यायाधीश महोदय ने पर्यावरण प्रदूषण और मानव अधिकारों के ह्रास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदूषण रोकना समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी तथा आमजन को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 सितंबर 2025 के संबंध में भी जानकारी दी