Let’s travel together.

शांति समिति की बैठक: त्यौहारों को सद्भाव तय

0 39

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर में आगामी त्यौहारों को शांति, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाने के उद्देश्य से थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हिन्दू, मुस्लिम और जैन समुदायों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक के दौरान विसर्जन घाट के सीमांकन और वर्षों पुराने पीपल के पेड़ को अवैध रूप से काटे जाने का मुद्दा चर्चा का मुख्य केंद्र रहा।
रविवार को थाना परिसर में हुई इस बैठक में एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत, थाना प्रभारी डीपी लोहिया और नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई सहित सभी समुदायों के प्रमुख लोग मौजूद रहे। बैठक में गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, पर्युषण पर्व और ईद मिलादुन्नबी जैसे आने वाले त्यौहारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर फोकस
बैठक में मौजूद लोगों ने नगर में स्वच्छता, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने गणेश झांकी स्थापित करने वाली समितियों से अपील की कि वे अपनी जानकारी थाने में जमा कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि झांकियों में बिजली और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संबंधित समितियों की होगी। एसडीओपी ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि गैरतगंज में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर त्यौहार मनाते हैं और उन्होंने इस परंपरा को बनाए रखने की अपील की। बैठक में कुछ गंभीर मुद्दे भी उठाए गए। हाल ही में बाजार चौक में वर्षों पुराने पीपल के पेड़ को अवैध रूप से काटे जाने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही, विसर्जन घाट का सीमांकन न होने और घाट तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण होने पर भी आपत्ति जताई गई। सभी समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में इस बैठक में हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811