मनोज कुमार द्विवेदी अमरकंटक अनूपपुर
इंद्रा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्व विद्यालय अमरकंटक में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विहिप पूरे भारत वर्ष में 14 अगस्त से अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन युवाओं के बीच विश्व विद्यालय महाविद्यालय जैसे स्थानों में जा कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और युवाओं के बीच अखंड भारत को याद करते हुए भारत कब कब कैसे एक एक कर के 2500 वर्ष में भारत के 24 भाग हुआ और 1947 में भारत धर्म के आधार में 24 वा बटवारा हुआ ! तत्कालीन सरकार की उदासीनता और विशेष समुदाय को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर देश को बाट दिया गया था।

कार्यक्रम की शुभारंभ भारत माता की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भारत माता के जय घोष के साथ मंचासीन अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच पर उपस्थित सभी अतिथिओ को बजरंदल विभाग संयोजक जय सिंह तोमर व जिला संयोजक अक्षय सिंह बघेल द्वारा श्रीफल और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।शुरुआत में विश्व हिंदू परिषद शहडोल विभाग के विभाग मंत्री बालमीक जायसवाल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम संक्षिप्त परिचय करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान जगतगुरु स्वामी राजेश्वर रामानंदचार्य मौली सरकार के द्वारा अखंड भारत के संकल्प दिवस पर प्रेरणा युक्त कविता एवं गीत के साथ युवाओं में देश प्रेम का भाव जागृत करने का काम किया गया व मुख्य अतिथि पं.धनेश द्विवेदी प्रधान पुजारी मां नर्मदा उद्गम मंदिर अमरकंटक के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर तरुण ठाकुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय के इस अखंड भारत कार्यकम में उपस्थित होने पर मंच से आत्मिक स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन धर्म प्रसार प्रांत परावर्तन प्रमुख रोशन पूरी द्वारा किया गया
नरेंद्र मरावी केंद्रीय जनजातीय सुरक्षा मंच केंद्रीय संयोजक द्वारा बताया गया की किस प्रकार षडयंत्र पूर्वक हमारे देश में हमारे विश्व विद्यालय के चारों साइड गांव में धर्मांतरण का चल खेल खेला जा रहा हैं शिक्षा स्वास्थ्य एवं सेवा के नाम पर हमारे एक भाई को दूसरे भाइयों से मतांतरण कर अलग कर दिया जा रहा है हिंदू बहनों को लव जिहाद में फसाया जा रहा है। लव जिहाद मतांतरण नशाखोरी का अड्डा बन चुका है जिसे युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत है।
मुख्य वक्ता गंगा राजू पांडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के (मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़) के क्षेत्र शारीरिक प्रमुख जी ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार भारत वर्ष आर्यावर्त धीरे धीरे खंडित होता गया और अंग्रेजों ने षड्यंत्र कर फूट डालो शासन करो की नीति अपनाते हुए पूरे भारतवर्ष में प्रशासनिक पकड़ कायम करते हुए देश के सत्ता को हड़प लिया। श्री पांडे द्वारा पांच परिवर्तन पर जोर देते हुए कहा कि पूरे विश्व की नजर उभरते विश्व गुरु भारत की ओर है आने वाले समय में भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हमें पांच परिवर्तन को प्रत्येक नागरिकों को अपनाना होगा तभी भारत अखंड होगा।
१ स्व का भाव अर्थात स्व देशी
२ नागरिक कर्तव्य
३ पर्यावरण परिवर्तन
४ सामाजिक समरसता
५ कुटुंब प्रबोधन

उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संगठन से पेंड्रा मरवाही जिला मंत्री प्रकाश साहू एवं जिला संयोजक सागर पटेल एवं अनूपपुर जिला से जिला सह मंत्री ज्ञान चन्द जायसवाल , अर्जुन ताम्रकार जिला, गौ रक्षा प्रमुख घनश्याम तिवारी , राजेंद्रग्राम प्रखंड मंत्री प्रकाश सोनी , संयोजक ,प्रिंस जायसवाल, समरसता प्रमुख शिवम् केवट , सह संयोजक उदय नायक , रामनरेश सेन , शिवरतन सिंह , गया प्रसाद एवं विश्व विद्यालय के समस्त प्राध्यापक गढ़ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया ।