मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से जमुनिया तक 306.24 लाख और जमुनिया से निनोद 334 लाख रुपए से रोड बनना प्रारंभ हो गया है। इन दोनों गांव के ग्रामीण कई वर्षों से रोड की समस्या से जूझ रहे थे।
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम जमुनिया की 3 .5 किलोमीटर सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी थी। इस रोड से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज से लेकर ग्राम जमुनिया तक 3.5 किलोमीटर की सड़क में इतने गड्ढे हो गए थे कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। वही जमुनिया से लेकर निनोद तक के रोड की भी हालत बहुत खराब हो चुकी थी। इस रोड में भी जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। इन गड्ढों में बारिश के समय हमेशा पानी भरा रहता था। इन्हीं गड्ढों से होकर गुजरने में कई ग्रामीण गिरकर घायल हो गए थे।
इस मार्ग से होते हुए ग्राम जमुनिया, निनोद ,कायम पुर, जमुनिया टोला, कायम पुर टपरा, भील टोला, टपरा यदि गांव के कई ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम के लिए रोज दीवानगंज,भोपाल, विदिशा से रायसेन, सांची अशोकनगर कुरवाई, गंजबासौदा ,लटेरी आते जाते हैं। कई वर्षों से आसपास के गांव के ग्रामीण इस रोड को बनाने की मांग करते आ रहे थे।
अब इन ग्रामीणों का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार से फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से रोड पर काम चालू प्रारंभ हो गया है। फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर जमुनिया तक लगभग 3.5 किलोमीटर का रोड 306.24 लाख से बनेगा। वही जमुनिया से निनोद तक का लगभग 4 किलोमीटर का रोड 334 लाख रुपए से बन रहा है।
बता दें कि सन 2008 में लगभग 50 लाख की कीमत से जमुनिया रोड बना था। समंदर लोधी, प्रीतम लोधी, दुर्जन लोधी , प्रेम सिंह लोधी ने बताया कि 2008 से लेकर अभी तक 17 वर्ष हो चुके है इन 17 वर्षों में एक बार इस रोड की मरम्मत हुई थी। इसके बाद इस रोड की अभी तक कोई मरम्मत नहीं हुई थी जिससे इसकी हालत और खराब हो गई थी इस रोड पर आए दिन हादसे होने लगे थे। दो-दो फीट चौड़े गड्ढे हो गए थे। इसी मार्ग से जमुनिया, निनोद ,कायम पुर, जमुनिया टोला, कायम पुर टपरा, भील टोला, टपरा यदि गांव के बच्चे दीवानगंज हाई सेकेंडरी स्कूल पढ़ने पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रोड की हालत खराब होने के कारण इस साल बच्चों को लेने वाली बस भी गांव के अंदर नहीं आ रही थी अब रोड बन जाने से गांव वालों को वह सारी सुविधा मिलने लगेगी इसके लिए वह कई दिनों से वंचित थे।

ग्रामीणों का कहना हे
फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर जमुनिया तक रोड की हालत बहुत खराब हो गई थी। इस पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब रोड पर काम चालू हो गया है हम सभी ग्रामीण काफी खुश है।
– भंवरी गुलशेर लोधी जनपद सदस्य प्रतिनिधि
दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा से जमुनिया तक रोड की हालत कई वर्षों से खराब पड़ी हुई थी जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे थे लेकिन सोमवार से रोड पर काम चालू हो गया जिससे हम सभी जमुनिया गांव के ग्रामीण काफी खुश है।
– समंदर सेन,हेमराज लोधी, प्रेम सिंह लोधी, गजराज सिंह लोधी, हरगोबिंद मेहर, ओमप्रकाश लोधी